Facebook-f Youtube X-twitter

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर:तैयारियों को लेकर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की समीक्षा बैठक

हमीरपुर, अरविन्द-:राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को हमीर भवन में जिला व उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंधों, गतिविधियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी उपसमितियों को निर्देश दिए कि वे 20 फरवरी तक अपने-अपने विभागों से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंधों और गतिविधियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दें, ताकि इन पर होने वाले संभावित खर्चों का समय रहते आकलन किया जा सके। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए उत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर बल दिया।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने बताया कि उत्सव स्थल चौगान में प्लाट व स्टॉल आवंटन, तहबाजारी, पार्किंग व्यवस्था, कला केंद्र के मंच तथा इसके आसपास की व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भोजन की सुविधा, निमंत्रण पत्र एवं स्मारिका के प्रकाशन, सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित निविदाएं शीघ्र जारी की जाएंगी।उन्होंने कहा कि मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए दुकानों व स्टॉलों के बीच पर्याप्त खुला स्थान रखा जाएगा। प्लाट आवंटन पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। झूलों की सुरक्षा जांच के लिए एक अलग तकनीकी समिति का गठन भी किया गया है।बैठक में उत्सव के शुभारंभ और समापन अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा, अतिरिक्त बस सेवाओं की व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.