Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मजीठिया ने फगवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत, AAP सरकार पर लगाया आरोप

फगवाड़ा  | शिरोमणि अकाली दल (ब) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत से जमानत मिलने के बाद श्री दरबार साहिब, अमृतसर जाने से पहले फगवाड़ा बाईपास रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

शिरोमणि अकाली दल के विधानसभा हलका फगवाड़ा शहरी इंचार्ज रणजीत सिंह खुराना और ग्रामीण हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बोले सो निहाल और शिरोमणि अकाली दल जिंदाबाद के जयकारों के साथ मजीठिया का फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रधान (शहरी) जरनैल सिंह वाहद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि उनकी जमानत पार्टी कार्यकर्ताओं की दुआ और परमात्मा की कृपा से मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस और जेल प्रशासन उनकी मानसिक प्रताड़ना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। परिवार से मिलने तक रोका गया। मजीठिया ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ झूठे नशा आरोप लगाए गए, जबकि एफ.आई.आर. में केवल आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज था।

मजीठिया ने कहा, “भगवंत मान सरकार कितने भी झूठे मुकदमे दर्ज कर ले, मेरी आवाज दबाई नहीं जा सकती। शिरोमणि अकाली दल हमेशा सच और हक की लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। पंजाब और विदेश में बसे पंजाबी अब केजरीवाल और उनकी पार्टी के दावों से निराश हैं।”

पूर्व मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर सरकारी संपत्तियां बेचने, बड़े घोटाले करने और जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। मजीठिया ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाबियों की गलती सुधारी जाएगी और शिरोमणि अकाली दल की सरकार फिर से बनेगी।

उन्होंने पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था की तुलना उत्तर प्रदेश और बिहार के बीस साल पुराने हालात से करते हुए कहा कि राज्य में हालात वहां के जंगलराज से भी बदतर हो चुके हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल (ब) के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.