Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम केयर्स फंड परसवाल रोकना लोकतंत्र पर हमला: सांसद कुमारी सैलजा

सिरसा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा लोकसभा सचिवालय को यह निर्देश दिए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है कि पीएम केयर्स फंड, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और राष्ट्रीय रक्षा कोष से जुड़े विषयों पर संसद में सवाल नहीं पूछे जा सकते। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं के खिलाफ बताया है।

सांसद कुमारी सैलजा ने जारी बयान में कहा कि संसद देश की जनता की आवाज है और जनप्रतिनिधियों को जनहित से जुड़े हर विषय पर प्रश्न पूछने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे में यदि इन फंडों से जुड़े सवालों को संसद में रोकने का प्रयास किया जा रहा है, तो यह लोकतंत्र की मूल भावना पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा कि ये कोष हजारों करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन से संचालित होते हैं, इसलिए इन पर सवाल उठाना पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि संसद के भीतर ही ऐसे मुद्दों पर प्रश्न पूछने से रोका जाएगा, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा कमजोर होगी।

कुमारी सैलजा ने सरकार से मांग की कि वह स्पष्ट करे कि संसदीय कार्यवाही संविधान के अनुरूप चलेगी या फिर सरकारी आदेशों के आधार पर संसद को नियंत्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में मानसून के दौरान हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सैकड़ों गरीब परिवारों के घर उजड़ गए, फसलें बर्बाद हो गईं और लोगों का रोजगार ठप हो गया। बावजूद इसके राहत कार्य केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन परिवारों का सब कुछ खत्म हो गया, उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। आपदा के समय सरकार का दायित्व संवेदनशीलता और तत्परता के साथ राहत पहुंचाना होता है, लेकिन पीड़ित परिवार आज भी मुआवजे के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.