Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में फिर कार ब्रेकिंग गैंग सक्रिय, लैपटॉप बैग उड़ाया

गुरुग्राम। सेक्टर-93 चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात चोरी की एक और वारदात सामने आई है। सारे होम्स सोसायटी के पास बदमाशों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी कर लिया। बैग में नकदी, लैपटॉप, चेकबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। कारोबारी ने आशंका जताई है कि लैपटॉप में कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा था, जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

सारे होम्स सोसायटी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करते हैं। मंगलवार रात वह अपनी अर्टिगा कार से सोसायटी के गेट के पास प्रिंट आउट निकलवाने के लिए गए थे। उन्होंने गाड़ी गेट के पास खड़ी की और दुकान से प्रिंट आउट लेने चले गए।

जब वह कुछ देर बाद लौटे तो कार की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। अंदर पिछली सीट पर कांच बिखरा पड़ा था और वहीं रखा लैपटॉप बैग गायब था। बैग में लैपटॉप के अलावा नकदी और चेकबुक भी थी।

कारोबारी ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, शहर में पहले भी इस तरह कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और कुछ गिरोह अलग-अलग इलाकों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। सेक्टर-93 चौकी पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.