Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाथूसरी चोपटा में कार नहर में गिरी, ग्रामीणों ने बचाईं जानें

सिरसा।सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में गांव माखोसरानी के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नोहर फीडर नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत कुल छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों और एक डॉक्टर की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के हिंजरावा गांव निवासी लोग कैरावाली से नाथूसरी चोपटा की ओर कार से जा रहे थे। जैसे ही वाहन माखोसरानी गांव के पास पहुंचा, संतुलन बिगड़ने से कार नोहर फीडर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

इसी दौरान बाइक से गुजर रहे डॉक्टर राजेश कुमार सिद्धू ने घटना देखी। महिलाओं और बच्चों को डूबता देख उन्होंने तुरंत शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। आवाज सुनते ही ग्रामीण रमेश कुमार भाकर, प्रमोद कासनिया और प्रदीप कासनिया मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए नहर में उतरकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कार में सवार लोगों की पहचान 58 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र गंगाराम निवासी हिंजरावा खुर्द (फतेहाबाद), चार वर्षीय अवेक कुमार पुत्र भजन लाल, दो वर्षीय आर्यन पुत्र भजन लाल, 60 वर्षीय तारो पत्नी सरदारना राम, 62 वर्षीय जीतो बाई पत्नी मक्खन लाल और 24 वर्षीय सुनीता पत्नी भजन लाल के रूप में हुई है। सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस के जरिए नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। उनका कहना है कि डॉक्टर राजेश सिद्धू की सतर्कता और साहसिक प्रयासों से छह जिंदगियां बच सकीं। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

डॉक्टर राजेश सिद्धू ने कहा कि उस समय उन्हें लगा जैसे भगवान ने ही उन्हें इन जिंदगियों को बचाने के लिए वहां भेजा हो। उन्होंने बताया कि घटना देखते ही उन्होंने बिना देर किए ग्रामीणों को आवाज दी, जिससे समय रहते सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.