Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाऊ गैंग का शूटर काबू

रोहतक। मेरठ रोड पर सांपला के नजदीक वीरवार तड़के पुलिस और यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए प्रथम की टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को छह राउंड की फायरिंग के बाद दबोच लिया। मुठभेड़ में शूटर के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि सीआईए टीम के एएसआई विनोद बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण बाल-बाल बच गए। घायल बदमाश को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपला के पास मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद बदमाश ने पुलिस पर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली एएसआई विनोद की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें शूटर मोहन के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर उसके पास से हथियार बरामद किए। घायल अवस्था में उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी की पहचान यूपी के बागपत जिले के गांव गाद्दी निवासी मोहन के रूप में हुई है।

भाऊ के इशारे पर सन्नी रिटौली पर हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, रिटौली गांव में वर्ष 2021 से भाऊ गैंग और अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच गैंगवार चल रहा है। अंकित फिलहाल जेल में बंद है, जबकि भाऊ विदेश से अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है। अंकित के भाई सन्नी की गांव के बाहर स्थित शराब ठेके में हिस्सेदारी है।

21 दिसंबर को सन्नी अपने साथियों के साथ ट्रक से शराब उतरवा रहा था, तभी कार सवार युवकों ने वहां फायरिंग कर दी। इस घटना में भाऊ गैंग का एक सदस्य मारा गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। सन्नी बाल-बाल बच गया था, लेकिन उसका एक साथी गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया था कि इस फायरिंग में यूपी के बागपत निवासी मोहन भी शामिल था। अब पुलिस ने उसी आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.