Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, आंधी और बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अब ठंड की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं 13 से 19 फरवरी के बीच कई राज्यों में मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे मैदानी इलाकों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। बादलों की वजह से सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 15 फरवरी के बाद दिल्ली में आंधी और बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

यूपी और बिहार का हाल

उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, एटा, फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हाथरस में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं बिहार के पटना, गया, चंपारण, भोजपुर, मधुबनी और पूर्णिया में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम

पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज ज्यादा सख्त रहने वाला है। उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है, खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में। उधर, हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद बादल छाने लगेंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.