Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र के अकाउंटेंट की पंजाब में हत्या, फैक्ट्री के पास मिला शव

कुरुक्षेत्र। पिहोवा निवासी 38 वर्षीय कुलदीप धीमान उर्फ सोनू का शव मोहाली जिले के लालड़ू क्षेत्र में एक फैक्टरी के पास खाली प्लाट में पाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुलदीप को चाकू से बार वार कर हत्या की गई है। शव के पास उसका बैग बरामद हुआ, लेकिन मोबाइल फोन गायब था, जिससे हत्या की परिस्थितियों पर और सस्पेंस बढ़ गया है।

कुलदीप की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वह पिछले 10 वर्षों से झिरबड़ी गांव की नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्टरी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह कुलदीप फैक्टरी के लिए रोज़मर्रा की तरह निकला था, लेकिन शाम साढ़े सात बजे तक घर वापस नहीं लौटा। जब परिवार ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला।

परिवार ने पिहोवा पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अगले दिन सुबह फैक्टरी के पास खाली प्लाट में उसका शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुलदीप की छाती पर 10-12 चाकू के घाव हैं।

थाना लालड़ू के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या कहासुनी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संभावित आरोपितों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से विस्तृत बयान लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोग घटना से सकते में हैं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

इस हत्या की घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है और फैक्टरी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सुरक्षा चिंताएँ उत्पन्न कर दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.