Facebook-f Youtube X-twitter

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग का शिकंजा, दो गिरफ्तार, तीन फरार

कंगड़ा, विकास शर्मा-:भरवाइन क्षेत्र में अवैध खैर कटान के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। विभाग ने मौके से भारी मात्रा में लकड़ी और कटान में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार बधामाना बीट के कुनैत रतिया जंगल में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी उषा देवी के नेतृत्व में टीम ने वीरवार शाम को छापेमारी की। जब टीम मौके पर पहुंची तो पांच लोग आधुनिक कटर मशीन से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी ट्राले में लाद रहे थे।वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी घने जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और प्रमोद कुमार निवासी गांव फतेहपुर संजोई, घनारी के रूप में हुई है।मौके से खैर की अवैध रूप से काटी गई लकड़ी, एक ट्राला, दो कटर मशीनें, कुल्हाड़ियां, गैंतियां तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जंगलों में अवैध कटान करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.