Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फर्जी निवेश ऐप से साइबर ठगी:न्यायिक अधिकारी से छह लाख की धोखाधड़ी

हमीरपुर, अरविन्द -:जिले में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक न्यायिक अधिकारी को फर्जी बैंक और फाइनेंस प्रतिनिधि बनकर ठगों ने करीब छह लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पीड़ित अधिकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय हो गया है और उसे पुनः सक्रिय करने के लिए 2,360 रुपये जमा कराने होंगे। बात विश्वसनीय लगी, इसलिए उन्होंने बताई गई राशि जमा कर दी। इसके बाद उसी महिला ने उन्हें एक निवेश योजना में 10 हजार रुपये लगाने का सुझाव दिया और कम समय में अधिक लाभ का भरोसा दिलाया।कुछ ही दिनों में अधिकारी को कई व्हाट्सएप समूहों में जोड़ दिया गया, जहां निवेश पर ऊंचे रिटर्न के कथित स्क्रीनशॉट और प्रशंसापत्र साझा किए जाते थे। इसी दौरान दूसरी महिला ने संपर्क कर खुद को एक प्रतिष्ठित फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया। उसके कहने पर अधिकारी ने एप्पल एप स्टोर से एक मोबाइल एप डाउनलोड किया। एप पर निवेश की गई रकम पर लगातार बढ़ता मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे भरोसा मजबूत होता गया। इसी भरोसे में उन्होंने अलग-अलग किश्तों में करीब छह लाख रुपये निवेश कर दिए।

बाद में आरोपितों ने 11 लाख रुपये के बड़े निवेश प्लान का प्रस्ताव रखा। इस पर संदेह होने पर अधिकारी ने योजना की जांच करनी चाही, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा है और जांच जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल अधिकृत और मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से ही निवेश करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, ऐप या लिंक से सतर्क रहें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.