Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सत्र पर सस्पेंस: 16 फरवरी से शुरू हो रही बैठक को लेकर सरकार की चुप्पी पर विपक्ष के सवाल

मंडी, धर्मवीर -:प्रदेश में 16 फरवरी से प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर सियासी हलकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार से सत्र की प्रकृति और एजेंडा स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब सत्र की तारीख घोषित कर दी गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह बजट सत्र होगा या किसी विशेष उद्देश्य से बुलाया गया सत्र।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, परंतु उसके बाद की कार्यवाही को लेकर न तो विधायकों को सूचित किया गया है और न ही कोई आधिकारिक कार्यक्रम साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो विधायकों से प्रश्न मांगे गए हैं और न ही किसी प्रकार के नोटिस के लिए समय दिया गया है, जबकि नियमों के तहत प्रश्न और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लिए कम से कम 15 दिन का समय निर्धारित होता है।

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि पहले सरकार रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने के मुद्दे पर सत्र बुलाने की बात कर रही थी, जबकि इसी अवधि में बजट सत्र भी प्रस्तावित रहता है। ऐसे में राज्यपाल द्वारा सीधे बजट सत्र बुलाने की चर्चा सामने आई थी। बावजूद इसके, अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सरकार बजट कब पेश करेगी और सत्र की अवधि कितनी होगी।उन्होंने आशंका जताई कि कहीं सत्र औपचारिक रूप से शुरू कर बीच में स्थगित तो नहीं कर दिया जाएगा या फिर बिना बजट पेश किए ही समाप्त कर दिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र बुलाना सरकार का अधिकार है और विपक्ष को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह सत्र की रूपरेखा, अवधि और कार्यसूची को लेकर स्थिति स्पष्ट करे, ताकि विधायक भी अपनी तैयारी कर सकें और जनता के मुद्दे सदन में प्रभावी ढंग से उठा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ के भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान विवाद, ईंट से हमला कर युवक की हत्या

Summer express, बहादुरगढ़। गांव भापड़ौदा में  रात पशुबाड़े में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहे एक युवक की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से...

करनाल के SDM कार्यालय में भीषण आग, जरूरी फाइलें और कंप्यूटर समेत सामान जलकर राख

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब सुबह सात बजे लगी आग ने देखते ही देखते कार्यालय के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...

सुधीर शर्मा के बयान पर विक्रमादित्य सिंह की दो टूक, बोले- लोकतंत्र में बोलने की आजादी है, लेकिन मर्यादा का ध्यान जरूरी

Summer express/शिमला, संजू -:लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक संवाद की एक मर्यादा भी होती है। उन्होंने कहा कि विचारों...

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही: 47 लोगों की मौत

Summer express, बोगोटा। लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में घरों और...

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड बरामद हमले की साजिश नाकाम

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद पंजाब में संभावित आतंकी हमले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.