Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोज-बबली केस में हाईकोर्ट का फैसला, सिपाही की बर्खास्तगी बरकरार

चंडीगढ़। अंतरजातीय विवाह के चलते करीब 18 वर्ष पहले हुए चर्चित मनोज-बबली हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस के उस सिपाही की बर्खास्तगी को बरकरार रखा है, जिस पर दंपती की लोकेशन आरोपियों तक पहुंचाने का गंभीर आरोप था। अदालत ने साफ कहा कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई में हस्तक्षेप करना न्याय के हितों के विपरीत होगा।

जस्टिस जगमोहन बंसल ने सिपाही जय इंदर द्वारा दायर रिट याचिका को खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता मनोज और बबली की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस टीम का हिस्सा था। कोर्ट ने माना कि जय इंदर को दंपती की लोकेशन की जानकारी थी और उसने यह जानकारी आरोपी गुरदेव सिंह तक पहुंचाई। अदालत ने इस कृत्य को बेहद निंदनीय और गंभीर लापरवाही करार दिया।

कोर्ट में बताया गया कि घटना के दिन थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने दंपती को करनाल जाने के लिए हरियाणा रोडवेज बस में बैठने की अनुमति दी थी। इसके बाद दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फोन बातचीत से यह संकेत मिले कि एसएचओ, याचिकाकर्ता और आरोपी के बीच संपर्क बना हुआ था।

हरियाणा सरकार ने कोर्ट में दलील दी कि गुरदेव सिंह को हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। ट्रायल कोर्ट ने उसे पहले मृत्युदंड दिया था, जिसे बाद में आजीवन कारावास में बदल दिया गया। राज्य सरकार ने कहा कि लोकेशन लीक करना जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए बर्खास्तगी पूरी तरह उचित है।

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि विभागीय जांच में जय इंदर को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिला था और जांच प्रक्रिया में कोई कानूनी खामी नहीं पाई गई। इसी आधार पर कोर्ट ने बर्खास्तगी को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.