Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बद्दी में मसाज सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 17 युवतियां रेस्क्यू

बद्दी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बद्दी के दावत चौक के समीप एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार मसाज सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि चारों सेंटरों के संचालकों सहित छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 17 युवतियों को रेस्क्यू भी किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कॉम्प्लेक्स में संचालित चार मसाज सेंटरों में युवतियों को रखकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल चार अलग-अलग टीमें गठित कर एक साथ सभी सेंटरों पर छापेमारी की।

रेड के दौरान पुलिस ने मसाज सेंटरों से 17 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि युवतियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान और डीएसपी योगराज चंदेल भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मसाज सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने कहा कि सेंटर मालिकों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि मसाज सेंटर के नाम पर अवैध धंधा चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और यह धंधा कब से संचालित हो रहा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...

चीन के नए शक्तिशाली एआई मॉडल ने अमेरिका की चिंता बढ़ाई

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वैश्विक दौड़ में चीन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। चीनी एआई कंपनी जिपू एआई ने अपना नया ओपन-वेट एआई मॉडल जीएलएम-5.2 पेश किया है। शुरुआती परीक्षणों में दावा किया गया है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा, कोड विश्लेषण और सॉफ्टवेयर में खामियां खोजने जैसे विशेष क्षेत्रों...

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.