Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चौटाला परिवार में फिर घमासान, रणजीत के बयान पर अभय चौटाला का पलटवार

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर चौटाला परिवार की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अब अपने भतीजे और इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला के निशाने पर आ गए हैं। रणजीत चौटाला स्वर्गीय उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के भाई हैं।

कांग्रेस और निर्दलीय राजनीति के बाद रणजीत चौटाला ने भाजपा का दामन थामा था, लेकिन पार्टी में उन्हें वह सम्मान और राजनीतिक मजबूती नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसी बीच उनके हालिया बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजे के बीच विवाद की मुख्य वजह पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह हैं, जिन्होंने करीब 16 साल बाद भाजपा और कांग्रेस से किनारा कर इनेलो में वापसी की है। इनेलो ने संपत सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक भी नियुक्त किया है।

हिसार में अपनी राजनीतिक पकड़ दिखाने के लिए जिलों के दौरे पर निकले रणजीत चौटाला ने फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के गांव किरढ़ान में एक कार्यक्रम के दौरान संपत सिंह को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह संपत सिंह के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों को उनकी राजनीतिक शुरुआत के बारे में बताना जरूरी है। रणजीत चौटाला ने दावा किया कि संपत सिंह को देवीलाल ने निजी सहायक के रूप में रखा था और बाद में मंत्री भी बनाया।

रणजीत चौटाला ने देवीलाल की राजनीतिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने देश को प्रधानमंत्री तक दिए और कई नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन आज देवीलाल परिवार के पास संसद में कोई प्रतिनिधित्व नहीं बचा। उन्होंने इनेलो पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ घटनाओं ने पूरे इतिहास को बदल दिया।

रणजीत चौटाला के इस बयान पर इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि “जिसकी जैसी सोच होती है, वैसी ही बातें करता है। जनता ने ऐसे लोगों को पहले ही नकार दिया है और अब इनके पास कुछ बचा नहीं है।”

वहीं प्रो. संपत सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि रणजीत चौटाला ऐसी छोटी बातें न करते तो उन्हें 32 साल तक राजनीतिक रूप से संघर्ष नहीं करना पड़ता।

चौटाला परिवार में लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक टकराव एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिससे हरियाणा की सियासत में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.