Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने जनहित में तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान और तकनीक का उपयोग आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए करने पर विशेष जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी का असली उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बुद्धिमत्ता, तर्कशीलता और निर्णय क्षमता ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी को जन-जन के लिए उपयोगी बनाती हैं। उन्होंने बताया कि इस समिट का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल समाज के व्यापक हित में कैसे किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया। श्लोक के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि सुनने की इच्छा, ध्यानपूर्वक सुनना, समझना, स्मरण रखना, तर्क करना और सही निर्णय लेना बुद्धि के महत्वपूर्ण गुण हैं, जो किसी भी तकनीक को सही दिशा में उपयोग करने की नींव बनते हैं।

समिट के पहले दिन भी प्रधानमंत्री मोदी ने जिम्मेदार और समावेशी एआई के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई थी। उन्होंने एक्सपो के उद्घाटन के दौरान कहा था कि भारत भरोसेमंद और सभी को साथ लेकर चलने वाली एआई तकनीक के विकास को प्राथमिकता देगा। इसके बाद उन्होंने स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी लीडर्स से बातचीत कर विभिन्न क्षेत्रों में एआई के उपयोग को लेकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को समिट में उद्घाटन भाषण देंगे। इस दौरान वे वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने और भरोसेमंद, विकास केंद्रित तथा समावेशी एआई को लेकर भारत के विजन को दुनिया के सामने रखेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 13 देशों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान सहित कई अफ्रीकी देश शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.