Facebook-f Youtube X-twitter

अंबाला हाईवे पर खाली डीजल टैंकर में धमाका, युवक की मौत

अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के समीप मंगलवार दोपहर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े डीजल के एक खाली टैंकर में अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसमें वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान पंजाब के हंडेसरा क्षेत्र के रानी माजरा निवासी 30 वर्षीय लखविंदर उर्फ लक्की के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लखविंदर अपने चाचा गुरचरण के साथ वेल्डिंग का कार्य करता था। हादसे के समय वह टैंकर के ऊपर चढ़कर काम कर रहा था, तभी अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि लखविंदर संतुलन खो बैठा और टैंकर के ऊपर से नीचे गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर पर पानी की बौछार कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

घायल अवस्था में लखविंदर को तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर करीब तीन माह पहले नवंबर में भी इसी तरह टैंकर में धमाका हुआ था। उस हादसे में एक स्कूटी सवार राहगीर और टैंकर चालक घायल हो गए थे। बार-बार हो रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.