Facebook-f Youtube X-twitter

तपा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार

तपा मंडी (बरनाला)। बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग पर घुड़ैली चौक के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार शर्मा अपने भाई राजीव कुमार शर्मा, पत्नी मीनू कुमारी और बेटे विवेक शर्मा के साथ नाभा में एक विवाह समारोह में शामिल होकर बठिंडा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार तपा घुड़ैली ओवरब्रिज से नीचे उतरी, उसी दौरान आगे चल रहे ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई और यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के थाना प्रभारी गुरबख्श सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया। वहीं पुलिस चौकी तपा के सहायक थाना प्रभारी गुरप्यार सिंह भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

घायलों को मिनी सहारा क्लब की एंबुलेंस के जरिए तुरंत बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.