Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में नौकरानी ने घर से नकदी चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित एक मकान से नकदी चोरी करने के मामले में आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान कुरुक्षेत्र जिले के गांव संधोली निवासी सुमन उर्फ लीलावती के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रामस्वरूप कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिछले करीब तीन महीने से सेक्टर-6 निवासी राकेश के घर पर घरेलू कामकाज और साफ-सफाई का कार्य कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन जब महिला काम कर रही थी, तो उसे एक कमरे में पर्स रखा हुआ दिखाई दिया। पर्स में नकदी होने का अंदेशा होते ही उसके मन में लालच आ गया और उसने मौका देखकर पर्स से नकदी निकाल ली। चोरी के बाद महिला ने किसी को शक न हो, इसके लिए सामान्य तरीके से काम करना जारी रखा और बाद में घर से चली गई।

पुलिस ने बताया कि चोरी की गई रकम में से महिला ने करीब 12 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। जब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची, तो जांच के दौरान आरोपी महिला पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सारा सच उगल दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से शेष बचे 4 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने पहले भी किसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.