Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RDG महज़ बहाना,अपनी राजनीति बचाने में जुटी है कांग्रेस – जयराम ठाकुर

शिमला, संजू-:शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र से भरपूर आर्थिक सहायता मिलने के बावजूद लगातार केंद्र को दोषी ठहरा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि RDG (Revenue Deficit Grant) का मुद्दा केवल एक बहाना है और सरकार अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोस रही है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रदेश के वित्तीय हालात संभालने में असमर्थ है तो उसे यह स्वीकार कर पद छोड़ देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भाजपा को सत्ता में आने की कोई जल्दबाज़ी नहीं है, लेकिन प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त हो चुकी है और वह चाहती है कि सरकार जल्द से जल्द विदा हो।

RDG बंद होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार सदन में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख सकी। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने सदन में गलत और विरोधाभासी तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री बार-बार तथ्यों को बदलकर पेश कर रहे हैं। विपक्ष को अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया गया और जब मुख्यमंत्री राजनीतिक भाषण दे रहे थे, तब उसका विरोध किया गया।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दो वित्त आयोगों से हिमाचल को लगभग 18 हजार करोड़ रुपये मिले थे, जबकि मोदी सरकार के दौरान दो वित्त आयोगों से 89,254 करोड़ रुपये की RDG प्राप्त हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि UPA सरकार के समय हिमाचल के साथ अन्याय हुआ, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने विभिन्न मदों में प्रदेश को करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की सहायता दी है।उन्होंने मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, एक दिन मुख्यमंत्री ने 23 हजार करोड़ रुपये ऋण लेने और 26 हजार करोड़ चुकाने की बात कही, जबकि अगले दिन 35,482 करोड़ रुपये ऋण लेने और 27 हजार करोड़ चुकाने का बयान दिया। भाजपा ने इन्हीं तथ्यों पर आपत्ति जताई।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 40,672 करोड़ रुपये का ऋण लिया और 38,276 करोड़ रुपये चुकाए, जिसमें मात्र 2,076 करोड़ का अंतर रहा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने 40 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज लिया है, लेकिन ऋण अदायगी की दर कम रही है। उनके अनुसार, भाजपा ने 95 प्रतिशत ऋण चुकाया, जबकि वर्तमान सरकार ने केवल 60 प्रतिशत चुकाया।उन्होंने अंत में कहा कि RDG का मुद्दा केवल राजनीतिक हथियार है और कांग्रेस सरकार अपनी आंतरिक उथल-पुथल से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की जनता अब बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.