Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगत सिंह नेगी का पलटवार: “राजस्व घाटा अनुदान प्रदेश का हक, भाजपा दे जवाब”

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष लगातार भ्रामक बयानबाज़ी कर रहे हैं, जबकि राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant) किसी सरकार की मेहरबानी नहीं बल्कि प्रदेश की जनता का संवैधानिक अधिकार है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने बताया कि सदन में भाजपा नेताओं से सीधा सवाल पूछा गया था कि क्या वे हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलने के पक्ष में हैं, लेकिन इस पर उन्होंने स्पष्ट समर्थन नहीं दिया। नेगी ने कहा कि प्रदेश के लोग कोई खैरात नहीं मांग रहे, बल्कि अपने हक की बात कर रहे हैं। सरकार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और इसमें जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री के पास जाकर राजस्व घाटा अनुदान बहाल कराने के लिए राज्य सरकार के साथ खड़े हों।

जगत सिंह नेगी ने पूर्व भाजपा सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपने पांच साल के कार्यकाल में लगभग 70 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिली, जिसमें 54 हजार करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान और 16 हजार करोड़ रुपये जीएसटी मुआवजा शामिल था। इसके बावजूद प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ी गईं।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को अब तक केवल 17 हजार करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान मिला है। नेगी ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत राजस्व घाटा अनुदान राज्यों का संवैधानिक अधिकार है, जिसका उद्देश्य राजस्व और व्यय के बीच के अंतर को कम करना है। यह व्यवस्था वर्ष 1952 से लागू है और इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.