Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश में 59 सरकारी स्कूलों का विलय,सह-शिक्षा प्रणाली लागू

शिमला, 19 फरवरी -:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न जिलों के कुल 59 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का विलय कर उन्हें सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) स्कूलों में बदलने का निर्णय लिया है। इसमें 38 स्कूलों का विलय पहले चरण में किया गया और शेष 21 स्कूलों को भी सह-शिक्षा में परिवर्तित किया गया।

500 मीटर से 1 किलोमीटर की दूरी में स्थित लड़के और लड़कियों के स्कूलों को एकीकृत किया गया। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अधिसूचना के अनुसार शिमला और बिलासपुर के 4-4, कांगड़ा के 12, मंडी के 8, सोलन के 6 तथा हमीरपुर और चंबा के 2-2 स्कूलों का विलय किया गया। इनमें 12 पीएम मॉडल स्कूल भी शामिल हैं। सभी नवगठित सह-शिक्षा स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का तर्क है कि सह-शिक्षा बनने से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सरलता आएगी, शिक्षक एवं स्टाफ का संतुलित तैनाती सुनिश्चित होगी, आधारभूत ढांचे का बेहतर उपयोग संभव होगा और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल का लाभ मिलेगा।विलय के बाद लीड स्कूलों के प्रधानाचार्य नवगठित सह-शिक्षा स्कूल के प्रधानाचार्य बनेंगे, जबकि अन्य स्कूलों के प्रधानाचारियों को संबंधित उपनिदेशक के कार्यालय में अगली तैनाती तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।दोनों विलय किए गए स्कूलों का समस्त शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय स्टाफ नवगठित स्कूल के प्रधानाचार्य के प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। पूर्व छात्रा स्कूलों की भवन और अधोसंरचना का उपयोग प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्टाफ के स्थानांतरण, स्वीकृत पदों का समायोजन, कार्यालय अभिलेख, स्टॉक, भूमि और भवनों के हस्तांतरण समेत सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें।

संक्षिप्त सूची:

विलय किए गए स्कूल: बिलासपुर, घुमारवीं, नादौन, धर्मशाला, इंदौरा, देहरा, नूरपुर, पालमपुर, ज्वाली, भंगरोटू, जोगेंद्रनगर, सरकाघाट, मंडी, अर्की, कुनिहार, नालागढ़, जुब्बल, कोटखाई, भरमौर सह-शिक्षा बनाए गए अन्य 21 स्कूल: नगरोटा बगवां, कुल्लू, नाहन, पांवटा साहिब, रामपुर, रोहड़ू, ठियोग, चंबा, आनी, ऊना और शिमला के लालपानी स्कूल इन बदलावों से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सह-शिक्षा प्रणाली को व्यापक रूप से लागू किया जाएगा और छात्रों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.