Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगठन से संवरती किस्मत,500 किसानों को मिली नई दिशा,गांव बना आत्मनिर्भर

पालमपुर,राहुल – हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र से एक प्रेरक कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि जब किसान संगठित होकर काम करते हैं, तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। लंबागांव मिल्क फेड फार्मर प्रोड्यूसर एफपीओ ने 500 से अधिक किसानों की किस्मत बदलकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

सामूहिक पहल ने दी नई दिशा

मई 2023 में स्थापित इस एफपीओ ने लंबागांव और आसपास के गांवों में खेती को फिर से लाभकारी बना दिया है। सुआ गांव, ब्लॉक लंबागांव, तहसील जयसिंहपुर से शुरू हुई यह पहल आज 500 से अधिक किसानों तक फैल चुकी है।एफपीओ की सबसे बड़ी ताकत महिला नेतृत्व है। 10 निदेशकों में से आधी महिलाएं हैं और संचालन की जिम्मेदारी भी उनके हाथों में है।यह पहल ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बन चुकी है, जिससे महिलाओं को निर्णय लेने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने का अवसर मिला है।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन और वैज्ञानिक खेती

एफपीओ की स्थापना में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार सरयाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव लौटकर उन्होंने किसानों को संगठित किया और उन्हें वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित किया।

आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से जूझ रहे

 किसानों को हल्दी, अदरक और अन्य सुरक्षित फसलों की ओर मोड़ा गया। इसके साथ ही, वर्ष 2018 में कृषि विभाग की मदद से 7.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर फेंसिंग लगाई गई, जिसकी लागत लगभग 20.50 लाख रुपये थी। इस परियोजना में विभाग और किसानों दोनों ने योगदान दिया, जिससे फसल सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

एमओयू और बेहतर मूल्य

हाल ही में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और एफपीओ के बीच एमओयू हुआ है, जिससे किसानों को लगातार वैज्ञानिक मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता मिल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जैविक कच्ची हल्दी के लिए 90 रुपये प्रति किलो का समर्थन मूल्य तय करने से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है। पहले हल्दी 30–35 रुपये प्रति किलो बिकती थी, अब किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं।

दूध और दुग्ध उत्पादों में नई पहचान

जिला निगरानी समिति ने एफपीओ को जैविक हल्दी, जैविक अदरक और दूध व दुग्ध उत्पादों के संग्रह व वितरण की जिम्मेदारी दी है। एफपीओ प्रतिदिन 150–200 लीटर दूध संग्रह कर 100 से अधिक परिवारों तक पहुंचा रहा है। बड़े डेयरी किसान 35–40 लीटर और छोटे किसान 5–10 लीटर दूध बेचकर प्रति माह 7 हजार से 50 हजार रुपये तक अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान के अनुसार, हल्दी और अदरक की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, सोलर फेंसिंग के कारण फसल सुरक्षा बेहतर हुई है।

सरकारी योजनाओं का प्रभाव

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि एफपीओ संगठित प्रयास और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग का सफल उदाहरण है। उन्होंने अन्य किसानों से अपील की कि वे भी ऐसी पहलों से प्रेरणा लें और अपने गांव को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

आत्मनिर्भर गांव का मॉडल

लंबागांव का यह मॉडल दिखाता है कि जब किसान संगठन की शक्ति को अपनाते हैं, वैज्ञानिक सोच के साथ खेती करते हैं और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेते हैं, तो पूरा गांव आत्मनिर्भर बन सकता है। संगठन से संवरती किस्मत की यह कहानी सिर्फ लंबागांव की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.