Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के कुंडली में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 24 युवक-युवतियां हिरासत में

सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और गुप्तचर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से 24 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम का गठन कर छापा मारा गया। जांच के दौरान पाया गया कि यह कॉल सेंटर करीब 15 दिन पहले ही शुरू किया गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहां कार्यरत युवक-युवतियां विदेशों से आने वाली कॉल्स रिसीव करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल सेंटर के जरिए किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और कहीं किसी प्रकार की ठगी या साइबर अपराध से इसका संबंध तो नहीं है।

छापेमारी के दौरान 24 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। कॉल सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और यदि किसी बड़े नेटवर्क या साइबर ठगी गिरोह से कनेक्शन सामने आता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.