Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कबड्डी चयन विवाद: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने गठित की जांच समिति

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सीनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर उठे विवाद के बाद राज्य के युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने सख्त कदम उठाते हुए प्रारंभिक जांच समिति के गठन के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा गठित इस समिति का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करना है।

यह कार्रवाई उस समय की गई जब प्रीत सिंह चंदेल और संजीव कुमार ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में कबड्डी संघ के कुछ पदाधिकारियों पर पक्षपात और पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और तीन सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया।

समिति में अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (मुख्यालय) और विभाग के वरिष्ठ कबड्डी कोच को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के दौरान समिति चयन से संबंधित सभी दस्तावेजों, ट्रायल रिकॉर्ड, अंकों के निर्धारण की प्रक्रिया और लागू दिशा-निर्देशों की समीक्षा करेगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं, चयनकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने कहा कि खेलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

मुख्यमंत्री सुक्खू 27 जून को करेंगे बड़ा भंगाल का दौरा, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला- : कांगड़ा जिले के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझने और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 27 जून को क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा विकास से...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल की कीमतों और निकाय चुनावों पर भाजपा पर बरसे जगत सिंह नेगी

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा 

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है। किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे, अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.