Facebook-f Youtube X-twitter

बसताड़ा टोल पर रोडवेज चालक और टैक्सी ड्राइवर में विवाद, वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई

घरौंडा (करनाल) I बसताड़ा टोल प्लाजा पर हरियाणा रोडवेज बस चालक और टैक्सी चालक के बीच हुई कहासुनी का मामला तूल पकड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोडवेज विभाग ने संबंधित चालक को सेवा से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के नैन गांव निवासी विशाल नामक टैक्सी चालक दिल्ली से एक परिवार को लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। आरोप है कि टोल प्लाजा के समीप हरियाणा रोडवेज की एक बस ने तेज रफ्तार में उसकी कार को ओवरटेक किया और इस दौरान वाहन को इस तरह काटा कि बड़ा हादसा होते-होते बच गया। कार में सवार परिवार घबरा गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद टैक्सी चालक ने बस रुकवाकर चालक से बात करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि बस चालक ने अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में मधुबन थाने में शिकायत भी दी गई। कार्रवाई न होने पर टैक्सी चालक ने विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

वायरल वीडियो में दोनों चालकों के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। आरोप है कि बस चालक ने आपत्तिजनक भाषा और इशारों का प्रयोग किया। नाम पूछने पर उसने व्यंग्यात्मक जवाब दिया, जिससे मामला और गरमा गया।

कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के जीएम शेर सिंह ने बताया कि संबंधित बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही थी। विभाग ने ठेकेदार को निर्देश देकर चालक दीपक को सेवा से हटा दिया है। वहीं, मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया के अनुसार बस चालक को नोटिस जारी किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.