Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मौत मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने पर 1 मार्च को आठ गांवों की पंचायत

ढिगावा। जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय युवती मनीषा की संदिग्ध मौत मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। मामले में प्रगति न होने पर अब 1 मार्च को गांव ढाणी लक्ष्मण में आठ गांवों की संयुक्त पंचायत बुलाई गई है। पंचायत की अध्यक्षता कन्नी प्रधान सतबीर सिंह करेंगे।

सर्व समाज न्याय समिति के सदस्यों ने बुढेड़ा कन्नी के प्रधान सतबीर सिंह के निवास पर बैठक कर मामले पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कहा गया कि सीबीआई जांच कमेटी को सरकार द्वारा दी गई समय-सीमा समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

इससे पहले 5 फरवरी को बुढेड़ा कन्नी के आठ गांवों के प्रतिनिधियों ने लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात के लिए समय दिलाने की मांग की थी। एक सप्ताह तक कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर 16 फरवरी को दोबारा एसडीएम से मुलाकात की गई।

समिति ने चेतावनी दी थी कि यदि 27 फरवरी तक हरियाणा सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 28 फरवरी को पंचायत आयोजित की जाएगी। हालांकि रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतिम रूप से 1 मार्च को ढाणी लक्ष्मण में आठ गांवों की महापंचायत आयोजित की जाएगी।

समिति के अनुसार, यदि सरकार सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने में विफल रहती है तो पंचायत आगे की रणनीति तय करने के लिए बाध्य होगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि संभावित निर्णयों की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.