Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर: पश्चिमी यमुना नहर में डूबे दो भाई, चार दिन बाद बड़े भाई का शव बरामद

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर में बूड़िया के पास पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई डूब गए। चार दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बड़े भाई उदय (24) का शव घटनास्थल से करीब 16 किलोमीटर दूर हमीदा हेड से आगे पुल के समीप नहर से बरामद किया गया है। छोटे भाई आर्यन (18) की तलाश अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, भगवानगढ़ निवासी उदय और आर्यन अपने पिता की शराब की लत छुड़वाने के लिए कराए गए पूजन की सामग्री प्रवाहित करने नहर किनारे पहुंचे थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।  बूड़िया के पास नहर किनारे उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल मिली, जिससे दोनों के नहर में डूबने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार चार दिन तक खोजबीन के बाद उदय का शव हमीदा हेड से आगे पुल के पास दिखाई दिया। तेज बहाव के कारण शव घटनास्थल से काफी दूर बहकर पहुंच गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

उदय हेयर सैलून में काम कर परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था, जबकि आर्यन मजदूरी करता था। बड़े बेटे का शव मिलने और छोटे का अब तक सुराग न लगने से परिवार में मातम पसरा है। गांव भगवानगढ़ में भी शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा आर्यन की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.