Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को लिखा खुला पत्र, ‘एबार भाजपा सरकार’ का आह्वान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों के नाम एक खुला पत्र जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस पत्र को घर-घर संपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। पत्र में नागरिकता संशोधन कानून और अवैध घुसपैठ जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए राज्य में परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने पत्र की शुरुआत “मेरे प्यारे पश्चिम बंगाल वासियों, जय मां काली” संबोधन से की। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ महीनों में राज्य का भविष्य तय होगा और आने वाली पीढ़ियों की दिशा जनता के निर्णय पर निर्भर करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

पत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार के विरोध के बावजूद करोड़ों नागरिकों को लाभ पहुंचाया गया है। जन-धन योजना के माध्यम से बैंकिंग सुविधा, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना के जरिए रसोई गैस कनेक्शन, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि तथा लघु व्यापारियों को ऋण सहायता का विशेष उल्लेख किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से अग्रणी राज्य रहा है, किंतु अब रोजगार के अभाव, युवाओं के पलायन तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे गंभीर चिंता का विषय हैं।

पत्र के अंत में उन्होंने “एबार भाजपा सरकार” का आह्वान करते हुए मतदाताओं से निर्णायक समर्थन की अपील की। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह पत्र चुनावी रणनीति के तहत सीधे जनता से संवाद स्थापित करने का प्रयास है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.