Facebook-f Youtube X-twitter

अजय चौटाला 2029 में भिवानी-महेंद्रगढ़ से लड़ेंगे चुनाव: दुष्यंत चौटाला

चरखी दादरी। जिला स्तरीय युवा योद्धा कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला पर लगी सभी चुनावी पाबंदियां अब समाप्त हो चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की कि अजय चौटाला वर्ष 2029 में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे और बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला क्षेत्र की जनता के हितों के लिए संघर्ष करते हुए जेल गए थे। अब वर्ष 2026 में उन पर लगी सभी कानूनी और चुनावी रोक हट चुकी है, जिससे उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी।

कार्यक्रम में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। दुष्यंत चौटाला ने आईडीएफसी बैंक से जुड़े 500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को सरकार की विफलता करार देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में असफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नए विकास कार्य शुरू करने के बजाय पूर्ववर्ती योजनाओं को रोकने और लंबित रखने का काम कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकाल में दादरी क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन उसके बाद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.