Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद: ज्वेलरी शॉप से दो सोने के कड़े चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

फरीदाबाद। शहर के मेन बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला दो सोने के कड़े चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने एक साथी पुरुष के साथ बिना नंबर की स्कूटी पर दुकान पर पहुंची थी। दोनों ने दुकानदार से सोने के कड़े दिखाने को कहा। उस समय दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान मौका देखकर महिला ने दो कड़े अपने हाथ में पहन लिए और बिना भुगतान किए बाहर निकल गई।

दुकानदार को चोरी का पता बाद में चला, जब स्टॉक मिलान किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी वारदात सामने आई। दुकान संचालक तरुण सिंगला ने थाना शहर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बाजार क्षेत्र में महिलाओं द्वारा चोरी और पर्स झपटने की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले भी बाजार में महिलाओं के पर्स छीनने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो महीने में 4 आत्महत्याओं से गुस्सा

summer express,कुरुक्षेत्र |  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों ने कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। इन घटनाओं के विरोध में देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और संस्थान प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.