Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में सियासी तकरार तेज: केवल सिंह पठानिया का अनुराग ठाकुर पर पलटवार

धर्मशाला, राहुल चावला-:कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर पर तीखा पलटवार किया है। धर्मशाला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी को किसी भी व्यक्ति से सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है।

पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे परिवार से आते हैं जिसकी देश निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें विश्व स्तर पर एक मजबूत नेता के रूप में पहचाना गया और उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ जैसे नारे के माध्यम से देश की दिशा तय की।उन्होंने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच बार सांसद रह चुके नेता को इस प्रकार की बयानबाजी शोभा नहीं देती। पठानिया ने आरोप लगाया कि जिस विचारधारा का प्रतिनिधित्व अनुराग ठाकुर करते हैं, वह हिमाचल प्रदेश के हितों के अनुरूप नहीं रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विकास के लिए कितनी राशि उपलब्ध करवाई।

पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी देश की संसद में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर 1929 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

अंत में पठानिया ने कहा कि विपक्ष को प्रदेश के विकास में अपने योगदान की बात करनी चाहिए, न कि अनावश्यक विवाद खड़ा करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.