Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘इंडिया नॉकआउट नाइट्स’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

मोहाली I सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘इंडिया नॉकआउट नाइट्स’ को लेकर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह चैंपियनशिप देश की पहली प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के रूप में पहचानी जा रही है। इस कार्यक्रम के जरिए भारत में पेशेवर बॉक्सिंग को एक मजबूत और संगठित मंच देने की पहल की गई है, jismein मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके प्रसिद्ध बॉक्सर नीरज गोयत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजों को एक मजबूत और भरोसेमंद मंच देना है, ताकि वे प्रोफेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ सकें।

इस दौरान कई प्रोफेशनल बॉक्सरों का परिचय भी कराया गया। रिंग में उतरने वाले खिलाड़ियों में अमित यादव, नंदिनी, अनित, अंकित कुमार, आशीष सिवाच, दीपक तंवर, ज्योति, कवि कुमार, रितेश बिष्ट, सक्षम नेगी, संदीप नैन, शिक्षा, विकास चहल, अरशदीप बाट्ठ और श्वेता शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने मुकाबलों को लेकर अपना उत्साह और तैयारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैम्पियनशिप की रूपरेखा, मुकाबलों की संरचना और आयोजन के स्तर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी जताई और बेहतरीन प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।

इस आयोजन के माध्यम से ‘इंडिया नॉकआउट नाइट्स’ देश में प्रोफेशनल बॉक्सिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकता है। वहीं, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने एक बार फिर बड़े खेल आयोजनों के लिए खुद को एक प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित किया है। यह चैंपियनशिप दर्शकों के लिए रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबलों का मंच बनने जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.