Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश: पत्नी की मानसिक क्रूरता साबित, पति की तलाक याचिका मंजूर

शिमला। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट शिमला (ठियोग में कैंप) ने कहा है कि शादी के मामले में पति या पत्नी के खिलाफ बार-बार आपराधिक शिकायत दर्ज करना मानसिक और भावनात्मक क्रूरता के अंतर्गत आता है। यह टिप्पणी अदालत ने तलाक की याचिका की सुनवाई के दौरान की।

मामले में पत्नी के व्यवहार से मानसिक क्रूरता सिद्ध हुई। अदालत ने याचिका पर विचार कर पति की तलाक की याचिका को मंजूरी दे दी। यह याचिका कोटखाई उपमंडल के एक व्यक्ति द्वारा दायर की गई थी। याचिका के अनुसार, शादी के चार महीने तक दोनों पति-पत्नी गाँव में एक साथ रहे। इसके बाद पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया और अपने मायके चली गई।

सूत्रों के अनुसार, पत्नी इस शर्त पर लौटने को तैयार हुई कि पति के साथ अलग रहेंगे। तीन महीने तक दोनों साथ रहे, लेकिन फिर पत्नी पुनः चली गई। परिवार के समझाने पर वह लगभग एक महीने के लिए लौट आई, फिर स्थायी रूप से ससुराल छोड़ दिया। इस दौरान पति को व्यवसाय में भारी आर्थिक नुकसान हुआ। परिवार के अन्य परिस्थितियों जैसे दादी का निधन और भाई की शादी भी हुई, लेकिन पत्नी ने सहयोग करने के बजाय समस्याएँ पैदा करना शुरू कर दिया।

पत्नी के कुप्रवृत्त व्यवहार से तंग आकर ससुराल पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके जवाब में पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसी झूठी शिकायतें दर्ज कराई। अदालत ने पाया कि पत्नी की दलीलों में विरोधाभास था। पति ने ठोस सबूत पेश किए कि पत्नी ने उसके साथ मानसिक और भावनात्मक क्रूरता की। अदालत ने माना कि पत्नी का कभी भी पति के साथ रहने का वास्तविक इरादा नहीं था।

अदालत ने पति की तलाक की याचिका मंजूर करते हुए कहा कि शादी में मानसिक क्रूरता साबित होने पर तलाक दिया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.