Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा स्कूल हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, हर सरकारी स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के उपनिदेशकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को औपचारिक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह निर्णय कांगड़ा जिले के चनौर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हुई दर्दनाक घटना के बाद लिया गया है। उपमंडल देहरा के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल परिसर में 55 वर्षीय मिड-डे मील वर्कर सुलोचना देवी की हत्या कर दी गई थी। स्कूल कैंपस में हुई इस वारदात ने शिक्षा विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी थी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार, पिछला गेट और ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जहां से अवैध प्रवेश की आशंका रहती है। कैमरों के माध्यम से स्कूल परिसर की गतिविधियों की निगरानी की जा सकेगी और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जांच एजेंसियों को ठोस साक्ष्य उपलब्ध होंगे।

विभाग ने यह भी माना है कि प्रदेश के अनेक स्कूलों में पुरुष चौकीदार की नियुक्ति नहीं है। वहीं, विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, आईटी और आईसीटी लैब सहित अन्य महंगे उपकरण और शैक्षणिक संसाधन मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। ऐसे में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

निर्देशों के अनुसार सभी स्कूल अपने-अपने संचित विद्यालय निधि से कैमरों की स्थापना सुनिश्चित करेंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल न केवल छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि स्कूल परिसरों में अनुशासन और पारदर्शिता को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान: छात्रों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की, लाठीचार्ज

एजेंसी | रांचीझारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को विधानसभा मार्च के साथ और तेज हो गया। बड़ी संख्या में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं के अभ्यर्थी रांची में विधानसभा की ओर बढ़े। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी।प्रदर्शनकारियों...

पंजाब चुनाव: सैनी ने शिअद से गठबंधन की संभावना नकारी

समर न्यूज | चंडीगढ़हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं, बल्कि पंजाब की जनता के साथ...

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगीपंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारितपहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब...

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.