Facebook-f Youtube X-twitter

फरवरी में ही चढ़ा पारा, हरियाणा में 31°C तक पहुंचा तापमान

चंडीगढ़। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही हरियाणा में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कम से कम 10 जिलों में पारा 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने से सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास अभी भी बरकरार है।

राज्य के रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

दिन में बढ़ी गर्मी, तापमान सामान्य से ऊपर

बीते दिनों में दिन के तापमान में सामान्य से करीब 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस की जा रही है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम में दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने से सुबह हल्की ठंड बनी हुई है।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम के शुष्क रहने के कारण फसलों में नमी की कमी की आशंका जताई गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर सिंचाई करने की सलाह दी है। गेहूं की फसल में पीली रतुआ (येलो रस्ट) रोग की निगरानी रखने, दीमक नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल या क्लोरपाइरीफॉस का प्रयोग करने और माहू (एफिड) दिखाई देने पर नीम आधारित अर्क या थायमेथोक्साम के छिड़काव की सलाह दी गई है।

सब्जियों और चारे की फसलों के लिए भी नियमित सिंचाई आवश्यक बताई गई है। बरसीम की समय पर कटाई और 15 से 20 दिन के अंतराल पर पानी देने की सिफारिश की गई है, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.