Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा विधानसभा में आरटीई पर हंगामा, 1902 निजी स्कूलों से दाखिले का अधिकार छीना

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के सत्र में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) योजना को लेकर सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आरटीई योजना को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया, जिसके कारण लगभग 70 प्रतिशत गरीब बच्चे निजी स्कूलों में दाखिले से वंचित रह गए। सरकार ने इन आरोपों पर सफाई दी, लेकिन मामला गरमाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष के आदेश के बाद सरकार अब वर्ष 2025-26 के लिए आरटीई योजना से जुड़ी पूरी जानकारी सदन में रखेगी। इसमें यह बताया जाएगा कि कितने विद्यार्थियों को लाभ मिला, कितने आवेदन आए, कितने स्वीकार या खारिज हुए, किन कारणों से आवेदन निरस्त किए गए, निजी स्कूलों की क्या आपत्तियां रहीं, कितना जुर्माना लगाया गया और कितना वसूल हुआ।

विवाद बढ़ने के बीच शिक्षा निदेशालय ने सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश के 1902 निजी स्कूलों से आरटीई के तहत दाखिले की अनुमति वापस ले ली है। इन स्कूलों के एमआईएस पोर्टल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं और उन्हें सात दिन के भीतर सभी संबंधित दस्तावेज और स्पष्टीकरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो नए शैक्षणिक सत्र में ये स्कूल किसी भी छात्र का दाखिला नहीं कर पाएंगे।

जानकारी के अनुसार पहले चरण में प्रदेश के 10,700 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 11,803 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलना था, लेकिन 2664 स्कूलों ने 8070 आवेदन खारिज कर दिए। आवेदन निरस्त करने के पीछे दूरी (किलोमीटर) और आय प्रमाण पत्र में कमी जैसे कारण बताए गए। विपक्ष का आरोप है कि निजी स्कूलों ने नियमों की मनमानी व्याख्या कर अधिकांश गरीब विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित कर दिया।

निदेशालय ने स्पष्ट किया कि घर से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों में प्रवेश के लिए छूट दी गई थी, बावजूद इसके करीब 60 प्रतिशत निजी स्कूलों ने इस नियम का पालन नहीं किया। अब सभी संबंधित स्कूलों को सात दिन के भीतर लिखित जवाब देना होगा।

सरकार का कहना है कि आरटीई योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.