Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद में स्टंट बना जानलेवा, 100 फुट गहरी खाई में गिरी थार

फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही स्थित पहाड़ी इलाके में स्टंट करना एक किशोर के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्टंट के दौरान एक थार एसयूवी करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 15 वर्षीय सोहन की मौत हो गई, जबकि चालक विकास और उसका एक अन्य साथी घायल हो गए।

पुलिस ने मृतक के पिता प्रमोद की शिकायत पर वाहन मालिक के बेटे विकास के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। प्रमोद का आरोप है कि विकास तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार सोहन नौवीं कक्षा का छात्र था और अपने परिवार के साथ करनेरा की बालाजी कॉलोनी में रहता था। उसके पिता एक निजी उद्योग में कार्यरत हैं। विकास उसका मित्र था और करीब एक महीने पहले उसके परिवार ने नई थार खरीदी थी। विकास सोहन और हेमंत को गाड़ी में बैठाकर घूमने के लिए निकला। वे मुख्य सड़क छोड़कर कच्चे रास्ते से करीब एक किलोमीटर अंदर पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक खाई के किनारे गाड़ी से स्टंट कर रहे थे और फोटो-वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान चालक ने आगे की बजाय गलती से पिछला गियर लगा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा।

पास से गुजर रहे लोगों ने कार को खाई में गिरते देखा और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो किशोरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को खाई से बाहर निकाला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस था या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.