Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में करंट से महिला की मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले में एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना पिंजौर थाना क्षेत्र के कजियाणा गांव में हुई, जहां जंगल में घास लेने गई महिला टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। मृतका के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कजियाणा की निवासी आशा देवी अपने पड़ोस की महिलाओं कांता और हिमानी के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान रास्ते में 11,000 केवीए का हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर गया। आशा देवी का पैर तार पर पड़ते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

आशा देवी अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक का माहौल बन गया।

मृतका के पति राजेश कुमार, जो जनस्वास्थ्य विभाग में डेली वेज कर्मचारी हैं, ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि टूटे तार की समय पर मरम्मत होती या इलाके की नियमित जांच की जाती, तो उनकी पत्नी की जान बच सकती थी।

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर बिजली निगम के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) और 287 (उपकरण/मशीनरी से लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि हादसे में जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.