Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम विधानसभा चुनाव में हरियाणा के 24 वरिष्ठ नेता सक्रिय, भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने असम विधानसभा चुनाव में पार्टी के अभियान के लिए हरियाणा के 24 वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। इसमें पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और विधायकों को शामिल किया गया है, जिन्हें विभिन्न जिलों में चुनाव प्रचार का काम सौंपा गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जेपी दलाल, बनवारी लाल, बिशम्बर वाल्मीकि, अभय सिंह यादव, संजय सिंह, सीमा त्रिखा, देवेन्द्र सिंह बबली और जगदीश नैयर के साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को असम में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, सीताराम यादव, सत्य प्रकाश जरावता, भव्य बिश्नोई, दीपक मंगला, प्रवीन डागर, नरेश कौशिक और टेकचंद शर्मा को भी असम में प्रचार कार्य में शामिल किया गया है।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनीष यादव, गुहला से प्रत्याशी रहे रवि तारावली, शाहाबाद से सुभाष कलसाना, जुलाना से योगेश बैरागी, झज्जर से कप्तान बिरधाना और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद भी असम चुनाव में पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार करेंगे।

भाजपा का उद्देश्य है कि वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधायकों की उपस्थिति से असम विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार प्रभावी और सुव्यवस्थित तरीके से हो। राज्य और क्षेत्रीय नेताओं की निगरानी में यह अभियान अगले सप्ताह से पूरे जोरों पर चलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.