Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में निवेश ठगी का बड़ा मामला, 37 केंद्र और 200 करोड़ की ठगी उजागर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में निवेश ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पता चलते ही पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदेश में इस सोसायटी के लगभग 37 केंद्र सक्रिय थे, जबकि इसका नेटवर्क आठ राज्यों तक फैला हुआ था। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

आरोप है कि ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने लगभग 5000 एजेंटों की संगठित चेन के माध्यम से आम लोगों को उच्च रिटर्न, सुरक्षित निवेश और शीघ्र लाभ का झांसा देकर राशि जमा करवाई। बाद में भुगतान में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

जांच दस्तावेजों के अनुसार विभिन्न जिलों से लगभग 200 करोड़ रुपये की राशि जमा हुई है, जो इस मामले को प्रदेश के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में शामिल कर रहा है। जिलावार आंकड़ों में सबसे अधिक ठगी जिला ऊना में हुई। यहां से 70,70,20,000 रुपये जमा कराए गए। इसके अलावा सिरमौर से 11.86 करोड़, कांगड़ा से 8.50 करोड़, शिमला से 5 करोड़, सोलन से 3.77 करोड़, बिलासपुर से 2 करोड़ और मंडी से 78 लाख रुपये की राशि एकत्र हुई। यह आंकड़े केवल हिमाचल प्रदेश के हैं, जबकि जांच अभी जारी है।

बताया गया है कि एजेंट गांव-गांव, पंचायत स्तर, कस्बों और शहरों में सक्रिय थे। उन्होंने लोगों को एफडी, आरडी, डिपाजिट स्कीम और अन्य निवेश योजनाओं के नाम पर जोड़ा। 37 केंद्रों के माध्यम से एक संगठित नेटवर्क तैयार किया गया, जिसमें स्थानीय बैठकों, प्रचार और भरोसे के जरिए निवेशकों को उच्च रिटर्न का लालच दिया जाता था। कई मामलों में बुजुर्ग, कर्मचारी, छोटे व्यापारी और ग्रामीण परिवार इस नेटवर्क के शिकार बने। 37 एजेंटों की शिकायत के आधार पर यह मामला सीआईडी थाना शिमला में दर्ज किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.