Facebook-f Youtube X-twitter

इरादे बुलंद हों तो बदलाव संभव: नूरपुर की कोपड़ा पंचायत में अनोखी मिसाल

नूरपुर, संजीव-:नूरपुर की कोपड़ा पंचायत में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां समाजसेवी और पूर्व सैनिक देस राज ने अपने वादे को निभाते हुए मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। वार्ड नंबर 6 निवासी अजय कुमार के घर को जाने वाला रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में था। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति बेहद खराब हो जाती थी। रास्ता ठीक न होने के कारण बारिश का पानी सीधे घर में घुस जाता था, जिससे परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

परिवार द्वारा कई बार पंचायत से रास्ता बनवाने की मांग की गई, लेकिन मनरेगा के अंतर्गत अन्य कार्यों की अधिकता और बजट की कमी के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में देस राज ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी निजी पेंशन से इस रास्ते का निर्माण करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के अपने खर्च पर रास्ता बनवाकर यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो हर मुश्किल को आसान बनाया जा सकता है।परिवार की सदस्य साक्षी ने बताया कि बरसात के मौसम में उन्हें घर से निकलने और आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार पानी घर के भीतर तक आ जाता था। उन्होंने पंचायत प्रधान से गुहार लगाई थी। बजट न होने के बावजूद प्रधान ने अपने निजी संसाधनों से रास्ता बनवाकर उनकी बड़ी समस्या का समाधान कर दिया।एक बुजुर्ग महिला ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी परेशानी अब समाप्त हो गई है। देस राज ने कहा कि वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनका प्रयास रहता है कि पंचायत के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जाए। उनका यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो महीने में 4 आत्महत्याओं से गुस्सा

summer express,कुरुक्षेत्र |  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों ने कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। इन घटनाओं के विरोध में देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और संस्थान प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.