Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली पुलिस पर हिमाचल पुलिस की कार्रवाई पर बोले पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर,-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल पुलिस के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है जिन्होंने यहां आरोपियों को पकड़ने के लिए आई दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। 

हिमाचल पुलिस को दी नसीहत, कहा- सरकार के ईशारों पर नाचना करे बंद और कानून व्यवस्था पर दें ध्यान

मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राहुल गांधी के ईशारों पर प्रदेश सरकार ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में एआई समिट में खलल डालकर देश की छवि को खराब करने की सारी योजना बनाई। उसके बाद तीन आरोपियों को एक चुने हुए प्रतिनिधि की गाड़ी से हिमाचल लाकर उन्हें रोहड़ू में सरकारी पनाह में रखा गया। जब दिल्ली पुलिस यहां इन आरोपियों को गिरफ्तार करने आई तो सोलन जिला के धर्मपुर में पुलिस टीम को ही डिटेन कर दिया गया। लेकिन जब कोर्ट में एसपी सही जबाव नहीं दे पाए। लेकिन पुलिस ने जो भी कार्रवाई की वो निदंनीय है और ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।

 जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी दो राज्यों की पुलिस ऐसे ऑपरेशन चलाती है तो हमेशा ही एक-दूसरे का सहयोग करती है। लेकिन हिमाचल पुलिस अब सिर्फ कांग्रेसियों के ईशारों पर ही नाचने का काम कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बूरी तरह से चरमरा रही है लेकिन पुलिस सिर्फ कांग्रेसी नेताओं के कहने पर ही काम कर रही है। जयराम ठाकुर ने मांग उठाई है कि सरकार के ईशारों पर नाचने वाले ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.