Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में 7 मार्च को गांधी चौक पर सामान्य वर्ग का विशाल धरना, रणनीति पर हुई बैठक

हमीरपुर, अरविन्द-: सामान्य वर्ग संयुक्त मंच ने हमीरपुर जिला परिषद मीटिंग हॉल में एक अहम बैठक आयोजित की, जिसमें 7 मार्च को गांधी चौक पर प्रस्तावित विशाल धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर सामान्य वर्ग की नाराजगी और उनके समाधान को लेकर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना था। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में इस विषय को लेकर असंतोष है और इसे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामने लाया जाएगा।इस बैठक में राजपूत सभा, स्वर्ण समाज, ब्राह्मण खत्री सभा सहित अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए 7 मार्च के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।हमीरपुर सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए 19 मार्च तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में समाज ने विशेष बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि बैठक में मंच के पदाधिकारियों ने मिलकर धरना-प्रदर्शन की रणनीति और जिम्मेदारियों का वितरण तय किया।

राकेश ठाकुर ने आगे कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, जो यूजीसी मामले में स्थापित जेपीसी कमेटी के सदस्य भी हैं, से समाज को अपेक्षाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद समाज का पक्ष जेपीसी में मजबूती से रखेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से होगा। प्रशासन को पूर्व सूचना दी जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कार्य जिम्मेदारों को सौंपी गई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

तेलंगाना की निलंबित तहसीलदार पर एसीबी का शिकंजा, छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Summer express,हैदराबाद l तेलंगाना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार जांच के दायरे में आईं शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार टी. सुचरिता के ठिकानों पर हुई छापेमारी में करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी,...

जालंधर कैंट में लापता युवक का शव कंपोस्टिंग ग्राउंड से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express , जालंधर कैंट | जालंधर कैंट क्षेत्र में कुछ दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव कैंटोनमेंट बोर्ड के कंपोस्टिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर के नीचे से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला नंबर 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से...

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.