Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवाद

करनाल | करनाल के सूरज नगर में 23 वर्षीय युवक आशु ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। आशु कुछ महीनों से दो बच्चों की मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसके परिजन ने महिला पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया, जबकि महिला ने इस आरोप को खारिज किया और कहा कि किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया।

परिजन के अनुसार, आशु दिन में अपने घर में रहता था और रात को महिला के पास जाता था। मृतक की मां का दावा है कि महिला ने आशु पर शादी करने का दबाव बनाया और धमकी दी कि यदि शादी नहीं हुई तो पूरे परिवार को बर्बाद कर देगी। वहीं, महिला का कहना है कि दोनों के बीच सामान्य झगड़ा हुआ था और रात को किसी अन्य लड़की को लेकर विवाद के बाद आशु ने यह कदम उठाया।

महिला ने बताया कि जब आशु फंदा लगाकर लटका, उसने कैंची से चुन्नी काटकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की। इसके बाद उसने आशु के एक दोस्त को फोन किया, जिसने छाती दबाने की सलाह दी। महिला ने बताया कि आशु उल्टी कर गया और वह रातभर रिक्शा ढूंढती रही, ताकि उसे अस्पताल ले जा सके। बाद में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। महिला ने कहा कि आशु नशे का आदि था और तनाव के चलते यह कदम उठाया। दूसरी ओर, परिजन आशु की मौत को आत्महत्या नहीं मान रहे और हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सेक्टर 32 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.