Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के जौड़े अंब पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप,जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत जौड़े अंब में विकास कार्यों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पंचायत के वार्ड नंबर दो के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास के नाम पर कार्य कम हुए, जबकि व्यय राशि दर्शाने वाले बोर्ड अधिक लगाए गए।

ग्रामीणों ने आरटीआई के माध्यम से पंचायत द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्राप्त किया। उनका दावा है कि जमीनी स्तर पर कई कार्य या तो हुए ही नहीं या फिर दर्शाई गई लागत से कम स्तर पर किए गए। आरोप है कि नालियां, रास्ते, खेल मैदान, सरोवर और श्मशान घाट जैसे कार्यों में धांधली की गई।ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और पंचायतीराज मंत्री को भेजी थी। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री द्वारा नवंबर माह में जिला प्रशासन को जांच के निर्देश दिए गए थे। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि बिझड़ी विकास खंड कार्यालय द्वारा लंबे समय तक जांच शुरू नहीं की गई, जिससे लोगों में रोष है।गांव समलेहड़ा निवासी रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य की निष्पक्ष जांच और वीडियोग्राफी होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

वहीं पंचायत में वेंडर का काम करने वाले रघुवीर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने बीते वर्ष जून माह में कार्य किया था, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं हुआ है।अन्य ग्रामीणों—बलदेव सिंह, रोशन लाल और रणजीत सिंह—ने भी पंचायत के कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग की है।दूसरी ओर पंचायत प्रधान रजनी पीला ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण यह राजनीतिक स्टंट किया जा रहा है और पंचायत में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।मामला मीडिया में आने के बाद खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है और जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्यों की वीडियोग्राफी का अधिकार किसी नागरिक को नहीं दिया जा सकता। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.