Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC में 3 टेस्ला MRI मशीन का लोकार्पण , सीएम बोले,प्रदेश को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं

शिमला, संजू-:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई 3 टेस्ला एमआरआई (MRI) मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को अत्याधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई हाई-एंड मशीन के स्थापित होने से मरीजों को अब बेहतर और सटीक जांच सुविधा मिलेगी, जिससे गंभीर बीमारियों का समय रहते निदान संभव हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक अस्पताल में 19 वर्ष पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से ही एमआरआई जांच की जा रही थी, जिसके कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई 3 टेस्ला मशीन उच्च-रेजोल्यूशन इमेजिंग तकनीक से लैस है, जिससे स्कैन अधिक स्पष्ट और सटीक होंगे। इससे न केवल जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि मरीजों को मिलने वाली तारीखों में भी कमी आएगी। प्रदेशभर से आईजीएमसी  आने वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले एक वर्ष के भीतर सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक और हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी स्थापित करेगी, ताकि लोगों को उपचार के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। उनका कहना था कि स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ बनाकर ही आम जनता को राहत दी जा सकती है। सरकार का उद्देश्य है कि हिमाचल में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारी वित्तीय संसाधन मिलने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने आम जनता की जरूरतों के बजाय चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर अधिक ध्यान दिया। वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में ठोस सुधार कर रही है।

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाल ही में हुए विवाद पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना वर्दी और स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना किसी अन्य राज्य की पुलिस द्वारा कार्रवाई करना उचित प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है। किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य पुलिस की होती है। उन्होंने कहा कि बिना समन्वय की गई ऐसी कार्रवाई से लोगों की सुरक्षा और अधिकारों पर सवाल उठते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश को संविधान द्वारा प्रदत्त स्वायत्तता का सम्मान किया जाना चाहिए.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.