Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार व विधानसभा अध्यक्ष लेंगे प्रिवलेज मोशन पर संज्ञान,वापस लेने का नहीं है कोई इरादा

मंडी, धर्मवीर -:मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह पर तय प्रोटोकॉल का पालन न करने पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादिविंद्र गोमा ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे विशेषाधिकार हनन का नोटिस को वापस लेने से साफ इंकार कर दिया है। मंत्री ने कहा कि अब केवल विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा ही प्रिवलेज मोशन पर संज्ञान लिया जाएगा। यह बात उन्होंने आज मंडी में मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। 

बता दें कि डीसी मंडी के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए प्रिवलेज मोशन के बाद आज ही पहली बार मंत्री यादविंद्र गोमा  मंडी पहुंचे थे। वे यहां पर ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग टूर्नामेंट के शुभारंभ के मौके पर वल्लभ डिग्री कॉलेज में पधारे थे। इस दौरान डीसी मंडी अपूर्व देवगन भी मौजूद रहे और कुछ देर बाद मंत्री गोमा से बात कर चले गए। वहीं इस मौके पर हिमाचल पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस को डिटेन किए जाने और एआई समिट पर विपक्ष के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि विपक्ष सुर्खियों बटौरने के लिए सरकार पर महज आरोप लगा रहा है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक की गाड़ी का इस्तेमाल करने के नेता प्रतिपक्ष के आरोप भी महज सुर्खियों तक ही सीमित है। एआई समिट में बेरोजगार युवाओं का केंद्र सरकार के खिलाफ केवल प्रदर्शन था। क्योंकि केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को ठगने का ही काम किया है। पिछले 12 सालों से केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। जबकि सत्ता में आने से पूर्व मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.