Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओलंपिक,पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर सरकार दे रही पांच करोड़

मंडी, धर्मवीर-: वीरवार शाम को राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप 2025-26 का विधिवत शुभारंभ आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से आई 25 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 200 महिला व 300 पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं।

 अपने संबोधन में मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक, पैरालंपिक एवं विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक जीतने पर यह राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ रुपए की गई है। एशियन गेम्ज एवं पैरा एशियन प्रतियोगिता के पदक विजेताओं में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर चार करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख रुपए से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। राष्ट्रमंडल खेलों एवं पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 30 लाख के बजाय दो करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 20 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

 यादविंद्र गोमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया, जिसके तहत इन खिलाड़ियों को लगभग 17 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों में यात्रा के दौरान थ्री टीयर सुविधा रेल यात्रा में प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। इतना ही नहीं दूरस्थ राज्यों में प्रतियोगिता के लिए उन्हें हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है।इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए एक लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी पति रींगस से गिरफ्तार

summer express , जयपुर। राजस्थान पुलिस ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोपी 45 वर्षीय राहुल झा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को सीकर जिले के रींगस स्थित एक होटल से रविवार रात पकड़ा गया। वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर ई-रिक्शा से जयपुर के तीन मंदिरों में...

तरनतारन में 7 लाख की रिश्वत का मामला, दो एसएचओ समेत चार पर केस दर्ज

summer express ,तरनतारन |डी.जी.पी. गौरव यादव के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 2 एस.एच.ओ. और दो बिचौलियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों में एक आरोपी के परिवार वालों से जांच के दौरान...

सेना की वर्दी में गांव लौटी फतेहपुर की बेटी अल्का, पिता की आंखों में छलका गर्व

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत Summer express/कांगड़ा, संजीव -:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी...

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.