Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुखविंदर सिंह  की ऑटोबायोग्राफी बनी आकर्षण का केंद्र, महापौर और पार्षदों ने की खरीदारी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  की ऑटोबायोग्राफी शिमला के गेयटी थियेटर के किताब घर में आकर्षण का केंद्र बनी। वतन सिंह द्वारा लिखी गई यह पुस्तक मुख्यमंत्री के संघर्ष, राजनीतिक सफर और राज्य में उनके योगदान को दर्शाती है।

शुक्रवार को नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उप‑महापौर और पार्षद भी किताब घर पहुंचे और मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा पर लिखी इस पुस्तक की प्रतियाँ खरीदीं। महापौर ने कहा कि किताब में मुख्यमंत्री के आम आदमी से लेकर प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक पद तक पहुँचने का संघर्ष भावनात्मक और प्रेरक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने बताया कि वतन सिंह ने मुख्यमंत्री के जीवन के कठिन अनुभवों और संघर्ष को बड़ी गहराई से उजागर किया है। यह पुस्तक न केवल उनके राजनीतिक सफर को दर्शाती है, बल्कि उनके व्यक्तिगत संघर्ष और सफलता की कहानी भी पाठकों के लिए प्रेरणादायक है। गेयटी किताब घर में यह ऑटोबायोग्राफी लोगों के बीच काफी रुचि का विषय बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...

चिंतपूर्णी से दावेदारी जता रहे सतीश गोगी बोले- विधायक बबलू का विकास अपनों के पोषण तक सीमित

ऊना, राकेश -:भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन पर विश्वास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.