Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 1 मार्च से स्कूल टाइमिंग बदली, सरकार ने जारी आदेश

चंडीगढ़ | बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नई समय-सारिणी 1 मार्च से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

नए निर्देशों के मुताबिक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगेंगी।

शिक्षा विभाग ने बताया कि यह फैसला मौसम में हो रहे बदलाव और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन करें और कक्षाएं तय समय के अनुसार संचालित करें। साथ ही छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...

जालंधर होटल के कमरे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, युवक की तलाश तेज

Summer express, जालंधर। रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल के एक कमरे से युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरा नंबर 102 में युवती पिछले दो दिनों से ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने के लिए होटल आता था और करीब दो से तीन घंटे...

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.